बहराइच: अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में गिरिजापुरी बैराज पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। मौके पर ही सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली तिकुनिया के मझरा गांव निवासी अक्षय कुमार (21) बेटा राम …

अमृत विचार, बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में गिरिजापुरी बैराज पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। मौके पर ही सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कोतवाली तिकुनिया के मझरा गांव निवासी अक्षय कुमार (21) बेटा राम सिंह सुजौली में निजी काम से बाइक द्वारा आया था। रविवार रात को वह काम निपटाने के बाद वापस घर जाने लगा। सुजौली थाना क्षेत्र के गिरिजापुरी बैराज पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया।

जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना थाने में दी। सुजौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पढ़ें-लखनऊ : टीन की चादर से कटी मजदूर की गर्दन, मौत

संबंधित समाचार