अपर्णा यादव और सांसद साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की मिली थी धमकी अब पुलिस ने किया यह खुलासा
लखनऊ,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। बीजेपी नेता अपर्णा यादव को एक नंबर से धमकी दी गयी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अपनी तफ्तीश बढ़ा दी है। इसके साथ ही बीजेपी की मध्य प्रदेश में …
लखनऊ,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। बीजेपी नेता अपर्णा यादव को एक नंबर से धमकी दी गयी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अपनी तफ्तीश बढ़ा दी है। इसके साथ ही बीजेपी की मध्य प्रदेश में भोपाल सीट से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी ऐसी ही धमकी दी गयी थी।
दोनों बीजेपी नेताओं को दी गयी धमकी में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में बताया गया है कि जिस नंबर से अपर्णा यादव को धमकी दी गई थी, उसी नंबर से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी धमकी दी गई थी। दुबई से की गई इस कॉल के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। ये धमकी 91 1569 781 862 नंबर से दोनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई।
व्हाट्सएप कॉल पर कहे अपशब्द
गौरतलब है कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपर्णा यादव को 72 घंटों के अंदर एके 47 से हत्या करने की धमकी दी गई थी। उनके साथ कॉल पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस धमकी के बाद गौतमपल्ली थाने में आईपीसी की धारा 504, 506 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया था। दूसरी ओर वहीं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भी व्हाट्सएप कॉल के जरिए ही हत्या की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस कि तरफ से धारा 506 और 507 के तहत केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें –लखनऊ: यादव बाहुल्य सीटों पर अपर्णा मांगेंगी भाजपा के लिए वोट
