हल्द्वानी: बारिश होते ही गुल हो गई बिजली…
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार तड़के हुई बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं बिजली सप्लाई प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा दिखा। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संबंधित दिक्कतों से जूझना पड़ा। बिजली की यह समस्या ग्रामीण क्षेत्र के बरेली रोड और रामपुर रोड पर ज्यादा रही। विभागीय जानकारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार तड़के हुई बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं बिजली सप्लाई प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा दिखा। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संबंधित दिक्कतों से जूझना पड़ा।
बिजली की यह समस्या ग्रामीण क्षेत्र के बरेली रोड और रामपुर रोड पर ज्यादा रही। विभागीय जानकारी के अनुसार इस रोड पर लाइनों पर पेड़ होने की वजह से खतरा लग रहा था। कोई बड़ी घटना न हो, इसलिए अहतियातन शटडाउन लिया गया। मुखानी रोड पर सुबह दो घंटे बिजली गुल रही।
इसके साथ ही राजपुरा में दोपहर को ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे उस क्षेत्र में बिजली का संकट बना रहा। इसके अलावा जगदंबा नगर में बिजली की आंखमिचौली रही। एसडीओ वीबी जोशी ने बताया कि बारिश होने से कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ। कुछ दिक्कतें आई थीं, उन्हें दूर करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। कुछ क्षेत्रों में शटडाउन लिया गया था।
