अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन तक राम की पैड़ी में कैंप करेंगे स्वच्छता देवदूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की पैड़ी पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले आयोजन को लेकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छता देवदूत (कर्मचारी) महापौर के निर्देश का पालन करते हुए सफाई करते रहे। महापौर ने बताया कि योगा के आयोजन तक राम की पैड़ी में …

अयोध्या। राम की पैड़ी पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले आयोजन को लेकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छता देवदूत (कर्मचारी) महापौर के निर्देश का पालन करते हुए सफाई करते रहे। महापौर ने बताया कि योगा के आयोजन तक राम की पैड़ी में स्वच्छता देवदूत कैंप भी करेंगे।

महापौर ने घंटों नयाघाट, बंधा तिराहा, रामकथा पार्क व सरयू तट का जायजा लिया। साथ ही आरती स्थल व घाटों की सफाई को लेकर जिम्मेदारी तय की। ऋषिकेश उपाध्याय नागेश्वर नाथ व कालेराम भी मंदिर गए। नयाघाट क्षेत्र के मुख्यमार्ग की नालियों को मेयर ने साफ कराया। यहां पुरोहित समाज के लोगों से बातचीत कर साफ-सफाई में सहयोग मांगा। गांधी पार्क के समीप लगे प्याऊ के सामने कूड़ा दान लगाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

महापौर ने कहा कि दो दिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। घाट पर नित्य शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती रहेगी। चेंजिंग रूम के रखरखाव करने के लिए टीम गठित की गई है। सफाई की मॉनिटरिंग को सेल बनाया गया। यहां पर स्वच्छता हेल्प डेस्क बनायी जाएगी। कर्मचारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक रहेगा।

स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को कहा

मेयर ने रानी हौ पार्क में पीएससी कैंप के समीप बने शौचालय की साफ सफाई व स्वच्छ जल उपलब्ध कराने को कहा। राम की पैड़ी पर अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। महापौर ने दुकानदारों से बातचीत की। कहा कि आप सभी दुकान इस तरह लगाए, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सैकड़ों लोग वाशिंगटन में योग सत्र में हुए शामिल

संबंधित समाचार