सिंध के राजा दाहर की पत्नी लाडी ने किया था पहला जौहर : प्रो. अजय प्रताप सिंह
अयोध्या। विश्व का पहला जौहर सिंध के राजा दाहर की पत्नी लाडी ने किया था। विधर्मियों से नारी अस्मिता बचाने की इस परंपरा का प्रारंभ सिंधी वीर महिलाओं ने 1300 सौ साल पहले किया था। उसके बाद सिंध से सटे राजस्थान में यह परंपरा शुरू हुई। इतना ही नहीं पहला छापामार युद्ध भी सिंध में …
अयोध्या। विश्व का पहला जौहर सिंध के राजा दाहर की पत्नी लाडी ने किया था। विधर्मियों से नारी अस्मिता बचाने की इस परंपरा का प्रारंभ सिंधी वीर महिलाओं ने 1300 सौ साल पहले किया था। उसके बाद सिंध से सटे राजस्थान में यह परंपरा शुरू हुई। इतना ही नहीं पहला छापामार युद्ध भी सिंध में मोहम्मद बिन कासिम के खिलाफ लड़ा गया था।
यह बातें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कही। वह सोमवार को अमर शहीद संत कंवरराम साहिब सिंधी अध्ययन केंद्र में सिंधुपति दाहर के बलिदान दिवस पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। अध्ययन केंद्र के सिंधी भाषा सलाहकार ज्ञानप्रकाश टेकचंदानी सरल ने सांप के मुकाबले सिंधी को पहले मारने की कथा बताकर सिंधी वीरों की वीरता का परिचय दिया।
केंद्र निदेशक प्रो आर के सिंह ने बताया कि सिंधी वास्तव में वीर कौम है जो बाद में परिस्थितियों वश व्यापारी बन गई। सिंधी मुखिया अशोक मदान सुखी, वंतिका आहूजा, विशाल लधानी, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश सिंह, आशीष मिश्रा, सुधीर सिंह, देवेश सेंगर रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई
