हल्द्वानी: ससुर-साली से 70 लाख रुपये और पत्नी का कारोबार हड़पा
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्ज का झांसा देकर ससुर और साली से 70 लाख रुपये हड़पने के बाद आरोपी ने पत्नी का व्यापार भी हड़प लिया। हद तो तब हुई जब बिना तलाक के उसने दूसरी शादी कर ली। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोवर्धन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्ज का झांसा देकर ससुर और साली से 70 लाख रुपये हड़पने के बाद आरोपी ने पत्नी का व्यापार भी हड़प लिया। हद तो तब हुई जब बिना तलाक के उसने दूसरी शादी कर ली। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोवर्धन तिवारी स्ट्रीट गली नंबर-8 रामपुर रोड निवासी सपना बिष्ट पत्नी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी दिल्ली में एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट की फैक्ट्री थी, जिसे वो खुद संचालित करती थी। वर्ष 2002 की 28 नवंबर को सपना की शादी देवेंद्र से आर्य समाज मंदिर दिल्ली में हुई थी।
दोनों की 13 साल की बेटी भी है। सपना की मानें तो पति अक्सर खुद पर देनदारी की बात कहता और कहता कि देनदारी के कारण पागल होकर मर जाऊंगा। पति की परेशानी को देखते हुए सपना के माता-पिता ने देवरिया रुद्रपुर में अपनी जमीन बेचकर 50 लाख रुपये पति को दिए। जबकि छोटी बहन पूनम तिवारी पत्नी गुरजीत सिंह बिंद्रा से 20 लाख रुपये लेकर पति को दिये। माता-पिता ने वर्ष 2015 में प्रार्थिनी के लिए दों मंजिला मकान बनवाया, जिसके निचले तल में साओल हार्ट सेंटर खोला और बेटी-दामाद को पार्टनर बनाया, लेकिन धोखाधड़ी कर पति ने हार्ट सेंटर भी हड़प लिया।
उसने हल्द्वानी की एक महिला से दिल्ली में दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद उसने घर में घुसकर सपना के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने सपना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
