बरेली: ट्रेनें निरस्त, बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान
बरेली, अमृत विचार। अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में आंदोलन किया जा रहा है। इससे रेल के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। बरेली से जाने वाली और बरेली से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। वहीं रामपुर उपचुनाव के कारण बसों की कमी हो गई है। ऐसे …
बरेली, अमृत विचार। अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में आंदोलन किया जा रहा है। इससे रेल के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। बरेली से जाने वाली और बरेली से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। वहीं रामपुर उपचुनाव के कारण बसों की कमी हो गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान होते रहे।
वह डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हुए। 23 जून को रामपुर लोकसभा का उपचुनाव होना है, जिसमें पोलिंग पार्टी व पुलिस बल के लिए बरेली डिपो की 25, रुहेलखंड डिपो की 30 व पीलीभीत डिपो की पांच सहित कुल 60 बसें भेजी गई हैं। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही सेटेलाइट और पुराने रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली, लखनऊ, उत्तराखंड, देहरादून, संंभल अमरोहा की बसें नहीं होने से दो से तीन घंटे तक यात्री परेशान होते रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्रेरणा पत्रिका में भदपुरा के प्राथमिक स्कूल को मिला स्थान
