कोविड के मामले बढ़े, गुरुग्राम में बनाये गये पांच कन्टेन्मेंट ज़ोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में कोविड के मामले बढ़ने के कारण प्रशासन ने आज पांच कन्टेनमेंट ज़ोन बनाने की घोषणा की। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले में बड़ी सभाओं और अन्य आयोजनों के लिए मंजूरी देते समय …

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में कोविड के मामले बढ़ने के कारण प्रशासन ने आज पांच कन्टेनमेंट ज़ोन बनाने की घोषणा की। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले में बड़ी सभाओं और अन्य आयोजनों के लिए मंजूरी देते समय जिला प्रशासन अब स्वास्थ्य विभाग की सहमति भी लेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वे निकट समय में कोई भी बड़ा आयोजन या सभा का प्लान कर रहे हैं तो वे कोविड नियमों का अवश्य ध्यान रखें। बैैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि गुरुग्राम जिले का पॉजिटिविटी रेट पूरे उत्तर भारत में बड़े शहरों में सबसे अधिक है। बैठक में तय किया गया कि जिन स्थानों पर मामले ज्यादा पाये जा रहे हैं, उन हॉटस्पॅाट स्थानों का चयन करते हुए वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाने की आवश्यकता है। ऐसे पांच स्थान चुने गये हैं।

ये भी पढ़ें- असम की जनता 2024 में भाजपा को नकार देगी: देवव्रत सैकिया 

संबंधित समाचार