रुद्रपुर: बायोमेट्रिक प्रक्रिया का पालन न करने वाले 44 कोटेदारों पर जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बायोमेट्रिक प्रक्रिया का पालन न करने पर जिला पूर्ति विभाग ने 44 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर अर्थदंड लगाया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि किसी भी सूरत में इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बायोमेट्रिक प्रक्रिया का पालन न करने पर जिला पूर्ति विभाग ने 44 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर अर्थदंड लगाया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि किसी भी सूरत में इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभार्थियों में शत प्रतिशत बायोमेट्रिक माध्यम से ही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य की समीक्षा निरंतर की जा रही है। समीक्षा में तहसील स्तर पर कई विक्रेता चिह्नित किये गये हैं जिनके द्वारा संतोषजनक बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन विक्रेताओं ने 20 जून तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अत्यन्त न्यून बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया न्यून बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन करने वाले विक्रेता विमला शर्मा, नीलम अरोरा, रिहान अली, बलविन्दर, भगवान सिंह, बाजपुर के दीपक कुमार, मंजू देवी, अमित गांधी, धर्मेंद्र कुमार, महेश चंद्र, राकेश चंद्र, फूला देवी, दलजीत सिंह, अशोक कुमार, कमला देवी व पीके अग्रवाल, काशीपुर के ललिता देवी प्रथम, राधा भंडारी व राजेंद्र बांगा, रुद्रपुर से ओमप्रकाश, भूपेंद्र भारती, लखपत राय, दर्शन सिंह, केवल कृष्ण, आशा रानी, सुभाष चंद्र, जितेंद्र कुमार, राजू, किच्छा से शिव प्रसाद सिंह, सुभाष सिंह, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सुरेश सिंह, गोपाल सिंह, अम्मू सिंह, जसपुर से राजेश कुमार, क्रय विक्रय सहकारी समिति, दिग्विजय, अरुण सिंह व रामरहेश सिंह सितारगंज से गौरी शंकर, विजय विकास समिति, दक्षिणी दीर्घाकार सहकारी समिति व उत्तरी दीर्घाकार सहकारी समिति खटीमा पर जुर्माना लगाया गया है।

प्रत्येक विक्रेता पर तीन हजार रुपये का आर्थिक दंड आरोपित किया गया। इस तरह जिले में न्यून बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन करने वाले 44 विक्रेताओं पर 1.32 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

संबंधित समाचार