रुद्रपुर: हाइड्राक्रेन से सामान व गार्ड ऑफिस तक उठा ले गये चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एलाइडप्लस एंड अदर प्रा. लि. की प्रबंध निदेशक ने निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा गार्ड के लिए बने टीनशेड से निर्मित ऑफिस को हाइड्राक्रेन से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइट को लेकर प्रबंध निदेशक का दो लोगों से विवाद भी चल रहा है। जिसका प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एलाइडप्लस एंड अदर प्रा. लि. की प्रबंध निदेशक ने निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा गार्ड के लिए बने टीनशेड से निर्मित ऑफिस को हाइड्राक्रेन से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइट को लेकर प्रबंध निदेशक का दो लोगों से विवाद भी चल रहा है। जिसका प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। इन्हीं लोगों पर प्रबंध निदेशक ने चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

काशीपुर बाईपास रोड निवासी निवासी प्रिया शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एलाइडप्लस एंड अदर प्रा. लि. की प्रबंध निदेशक हैं। उनकी एक साइट पंचवटी कार्नर प्लाजा, काशीपुर रोड, निकट आनंदम गार्डन निर्माणाधीन है। जिसके दो दीवानी वाद गुरविंदर सिंह और गुरमीत सिंह के साथ कोर्ट में विचाराधीन हैं।

जिस कारण कंपनी ने इस साइट का काम स्थगित कर साइट की देखरेख के लिए एक गार्ड ऑफिस टीनशेड का बना रखा है। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हाइड्राक्रेन की मदद स ऑफिस कुर्सी, मेज, पंखे, अलमारी, कॉलोनी का ले आउट व जरुरी कागज़ सहित चुरा लिया। घटना की सूचना उनके साइट इंजीनियर योगराज सिंह ने उनको दी।

उन्होंने आशंका जताई कि इस कार्य को गुरमीत सिंह व गुरविंदर सिंह निवासी भारत एसोसिटस, गोविंदपुरा, हल्द्वानी और पंकज जोशी निवासी सैनिक कॉलोनी, हरिपुरा, हल्द्वानी ने अपने साथियो की मदद से किया है। बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा एक शिकायती पत्र एसएसपी को दिया था। पुलिस ने प्रिया शर्मा की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार