अमरोहा: कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के उझारी लिंक मार्ग पर वैगनआर की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर अधेक निवासी कृपाल सिंह पुत्र भवानी 65 मंगलवार की सुबह बंदरों को चने के लिए गांव में जा रहे थे, जबकि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी कुछ युवक बरात …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के उझारी लिंक मार्ग पर वैगनआर की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर अधेक निवासी कृपाल सिंह पुत्र भवानी 65 मंगलवार की सुबह बंदरों को चने के लिए गांव में जा रहे थे, जबकि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी कुछ युवक बरात करके गांव लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी कार बुरावली उझारी लिंक मार्ग पर गांव फतेहपुर अधेक में पहुंची, तो सड़क पर पैदल चल रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल हालत में वृद्ध को लेकर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार को मय चालक थाने ले आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे पत्नी दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। थाना अध्यक्ष अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया और चालक को पकड़कर चालान कर दिया।

युवक की सड़क हादसे में मौत
डिडौली।दावत में शामिल होकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना डिडौली में हाईवे पर लैंडमार्क कालेज के सामने की है। डयोढ़ी उर्फ हादिपुर निवासी सचिन पुत्र लेखराज अपने मामा धर्मपाल सिंह निवासी नसीरपुर के यहां से दावत से वापस आ रहा था। डिडौली गांव में लैंडमार्क कालेज के सामने दो महिलाएं धनवती पत्नी छोटे व पूजा पत्नी आकाश निवासी पतेई खलासा सड़क पार कर रही थी। सचिन कुमार ने दोनों महिलाओं के टक्कर मार दी और जिसमें दोनों महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गयी, जबकि सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। सचिन कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व मोनी देवी के साथ हुई थी।
घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि सचिन कुमार की जेब में रखे आधार कार्ड से पता किया तो उसके परिजनों को सूचना दी गयी। परिजन मौके पर पहुंचे और सचिन कुमार को इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कच्ची उम्र में हो रही किशोरी की शादी को टास्क फोर्स ने रोका

संबंधित समाचार