मुस्लिम समाज का हित भाजपा में सुरक्षित : दानिश आजाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आजम खां ने मुस्लिम समाज को मुख्य धारा से न जोड़ लूटने का काम किया है। भाजपा ने जाति धर्म से उठकर सभी लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। नगर के मोहल्ला नौगजा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आजम खां ने मुस्लिम समाज को मुख्य धारा से न जोड़ लूटने का काम किया है। भाजपा ने जाति धर्म से उठकर सभी लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है।

नगर के मोहल्ला नौगजा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वाजिद हुसैन तुर्क के आवास पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज़म खां ने रामपुर के अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जुड़ने नहीं दिया। रामपुर वासियों को अपना बंधवा मजदूर समझकर रामपुर को लूटने का काम किया है।

लोकसभा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी के पक्ष मे वोट की अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है। मुस्लिम समाज भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाने मे अपना खुला योगदान दें। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के सबको सम्मान दिया। सभी योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज के लोगों को मिल रहा है। मदरसों को अनुदान देने के साथ ही उनका आधुनिकीकरण कराकर मुस्लिम बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम भाजपा ने किया है।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक वाजिद तुर्क, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री तरनजीत सिंह, प्रधान सगीर, मीडिया प्रभारी नासिर सैफी,निजाम पाशा,वाजिद हुसैन, कामिल अंसारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मथुरा: दुष्कर्म के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

संबंधित समाचार