पीलीभीत: बीसलपुर में दबंगों का लाठी डंडे लिए धमकाने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। योगी सरकार भले ही सुरक्षित समाज देने की बात करती हो, लेकिन धरातल पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही बरकरार है। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली। जिसमें खुद को आईबेब का नेता बताकर कुछ लोग लाठी डंडे लिए धमकियां देते दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए तो खलबली मच …

अमृत विचार, पीलीभीत। योगी सरकार भले ही सुरक्षित समाज देने की बात करती हो, लेकिन धरातल पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही बरकरार है। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली। जिसमें खुद को आईबेब का नेता बताकर कुछ लोग लाठी डंडे लिए धमकियां देते दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए तो खलबली मच गई। बताते है कि बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को रफा दफा कर वापस आ गई। मामला खासा सुर्खियां बना रहा।

मंगलवार देर शाम को वायरल हुई वीडियो में घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। इस वीडियो में कुछ लोग लाठी डंडे लिए धमका रहे थे। अन्य स्थानीय लोगों की भीड़ जमा थी। किसी विवाद को लेकर हंगामा चल रहा था। काफी देर तक विवाद होता रहा और मामला गरमाया रहा। बताते है कि सभी खुद को एक संगठन का नेता बता रहे थे। आरोप है कि आये दिन रौब झाड़ते है। इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को टरका कर लौट आये। वीडियो वायरल हुए तो खलबली मची रही।

तो खेल मैदान को लेकर चल रहा विवाद
इस मामले के वीडियो वायरल होने के बाद एक वजह भी निकलकर आ रही है। स्थानीय लोगों की माने तो दबंग के मकान के सामने मैदान है। जिसमे बच्चे खेलने जाएं तो उन्हें पीटा जाता है। एक दिन पहले ही एक बच्चे से मारपीट की गई। इसके बाद अब गुंडई दिखाई। उधर, दूसरे पक्ष को लेकर बताते है कि एक दिन पहले ही तहरीर पुलिस को देते हुए थाने में धरना दिया गया था।

जिसमे कहना था कि इस मैदान में लोग जुआ खेलते है और नशा करते है। इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने इसे भी जांच में टाल दिया गया। फिलहाल इस मामले में कुछ भी हो लेकिन जो बाते निकलकर आ रही है, अगर सही है तो कही न कहीं बीसलपुर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: बेटे के जन्मदिन पर नर्तकियों से लगवाए ठुमके, एफआईआर

संबंधित समाचार