हम कह रहे हैं ‘भारत जोड़ो’ लेकिन प्रधानमंत्री ‘राहुल तोड़ो’, ‘कांग्रेस तोड़ो’ में लगे हैं: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पांच दिनों की पूछताछ को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि जब वह ‘भारत जोड़ो’ की बात कर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पांच दिनों की पूछताछ को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि जब वह ‘भारत जोड़ो’ की बात कर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ‘राहुल गांधी तोड़ो’, ‘सोनिया गांधी तोड़ो’ और ‘कांग्रेस तोड़ो’ के षड़यंत्र में लगे हुए हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी बताया कि राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए कांग्रेस के सांसद और विधायक आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए हैं जहां वे केंद्र सरकार के ‘षड़यंत्र’ के खिलाफ विरोध भी जताएंगे। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उदयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की घोषणा की थी।

आरएसएस और भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी दो अक्ट्रबर, 2022 से कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी। उन्होंने आरोप लगाया, मोदी सरकार के पास इसका जवाब क्या है? जब कांग्रेस कह रही है कि ‘भारत जोड़ो’, तब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ‘राहुल गांधी तोड़ो, ‘सोनिया गांधी तोड़ो’ ‘अशोक गहलोत तोड़ो’ और ‘कांग्रेस तोड़ो’ में लगे हुए हैं।

रमेश ने बताया, इस षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस सांसद और विधायक पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं। हम अपनी आवाज उठा रहे हैं। मोदी सरकार की राजनीति कोई सुशासन की राजनीति नहीं है, यह प्रतिशोध की राजनीति है। यह ‘अधिकतम प्रतिशोध, न्यूनतम शासन’ की सरकार है।

ये भी पढ़ें- ठाणे में यौनकर्मी पर हमला, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता