हल्द्वानी: फेसबुक पर दोस्ती, होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को होटल में अकेले बुलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नशीला पदार्थ खिलाकर किए गए दुष्कर्म का उसने वीडियो भी बना लिया। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी से मुकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को होटल में अकेले बुलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नशीला पदार्थ खिलाकर किए गए दुष्कर्म का उसने वीडियो भी बना लिया। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि वर्ष 2017 में फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती धौरा टांडा बहेड़ी बरेली उत्तर प्रदेश निवासी रजाक सिद्दीकी से हुई। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और जल्द ही दोनों में प्रेम हो गया। आरोप है कि रजाक ने उससे शादी का वादा किया और वर्ष 2019 में उसे मिलने के लिए मंगलपड़ाव स्थित एक होटल में अकेले बुलाया। भरोसा कर युवती अकेली पहुंच गई। जहां आरोपी रजाक ने उसे खाने में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।

इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया और अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस में जाने की धमकी दी तो रजाक के भाई हबीब ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए पीड़िता को फोन किया और कहा कि पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। इसके बाद पीड़िता तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार