काशीपुर में करंट लगने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ट्यूबवेल पर मोटर चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम बांसखेड़ा कला (रायपुर खुर्द) निवासी निशान सिंह (22) पुत्र समीर सिंह पास …

काशीपुर, अमृत विचार। ट्यूबवेल पर मोटर चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम बांसखेड़ा कला (रायपुर खुर्द) निवासी निशान सिंह (22) पुत्र समीर सिंह पास में ही अपने खेत पर गया था। ट्यूबवेल पर मोटर चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय उसे अचानक करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता समीर सिंह ने बताया कि मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। वह अविवाहित था। मृतक की दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका और दो अभी अविवाहित है। आईटीआई थाना पुलिस को सूचना दे दी है।

संबंधित समाचार