अल्मोड़ा: चोरी के आभूषणों के साथ एक युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के एनटीडी से लगे शैल में मंगलवार की शाम हुई चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस और एसओजी ने पांच घंटे में कर दिया। आरोपी के पास से लगभग 14 लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान भी बरामद किया गया। मंगलवार की शाम राजेश कुमार नंदा निवासी ग्राम शैल ने …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के एनटीडी से लगे शैल में मंगलवार की शाम हुई चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस और एसओजी ने पांच घंटे में कर दिया। आरोपी के पास से लगभग 14 लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान भी बरामद किया गया।

मंगलवार की शाम राजेश कुमार नंदा निवासी ग्राम शैल ने अल्मोड़ा कोतवाली में अपने घर से कीमती आभूषणों व अन्य सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। इस मामले का एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय से संज्ञान लिया और वारदात का खुलासा करने के लिए सीओ ओशीन जोशी और कोतवाल राजेश यादव को टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम गठित होने के बाद एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर जांच शुरू कर दी।

इस बीच हुई चेकिंग के दौरान टीम को स्यालीधार बैंड के पास से तलाड़बाड़ी को जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से सोने-चांदी के आभूषण व एक कैमरा बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कमलेश कांडपाल निवासी दरमाट,अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।

लोन की राशि जमा करने को की चोरी
अल्मोड़ा। पूछताछ के दौरान आभूषण चुराने वाले युवक कमलेश ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। बैंक का अत्यधिक लोन होने के कारण वह काफी परेशान था।लोन भरने के लिए उसे चोरी करने का मन बनाया और राजेश कुमार के घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

एसएसपी ने की ईनाम की घोषणा
अल्मोड़ा। चोरी की वारदात का पांच घंटे में ही खुलासा करने पर एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील धानिक, बिशन लाल, सौरभ कुमार, आरक्षी खुशाल राम, दिनेश नगरकोटी, राजेश भट्ट, संदीप सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार