बाराबंकी: छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने दो मनचलों को चप्पल से पीटा
देवा/बाराबंकी। जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र के इसरहना गांव में एक महिला ने छेड़छाड़ से परेशान होकर बुधवार को अपराहन दो मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचलों को पकड़कर उनके इस हरकत की जानकारी उनके परिजनों को को दे दी। थाना देवा के इसरहना गांव में महिला एक परचून …
देवा/बाराबंकी। जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र के इसरहना गांव में एक महिला ने छेड़छाड़ से परेशान होकर बुधवार को अपराहन दो मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचलों को पकड़कर उनके इस हरकत की जानकारी उनके परिजनों को को दे दी। थाना देवा के इसरहना गांव में महिला एक परचून की दुकान चलाती है। जिस पर यह दोनों मनचले सुबह 8:00 बजे के करीब सामान लेने के बहाने पहुंच गए।
फिर सामान लेने के बहाने महिला से भद्दे भद्दे कमेंट करने के साथ-साथ अश्लील इशारे भी किए। जिसका महिला विरोध करने लगी। तो शातिर युवक उल्टा महिला पर ही गाली गलौज करने लगे। जिस पर महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने दोनों मनचले युवकों को पकड़ लिया।
इसके बाद नाराज महिला ने दोनों युवकों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। यह पिटाई लगभग आधे घंटे तक चलती रहे। सैकड़ों लोग तमाशबीन बने तमाशा देखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचलों की इस हरकत की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। पीड़ित महिला से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
