देहरादून: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने को चार जिले चिन्हित
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक सोनिका की अध्यक्षता में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा कर गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधम सिंह नगर को चिन्हित किया गया है। ये …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक सोनिका की अध्यक्षता में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा कर गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधम सिंह नगर को चिन्हित किया गया है।
ये जिले प्रदेश की कुल आबादी का 61 प्रतिशत है। इन्हीं चार जिलों में कुल प्रसवों के 69 प्रतिशत प्रसव प्रत्येक साल होते हैं। बैठक में निदेशक सोनिका ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने और उनके देखभाल के लिये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नवीन वित्तीय प्रावधानों को लागू करने को कहा।
मिशन निदेशक ने संस्थागत प्रसवों में बढ़ोत्तरी किये जाने के लिये संचालित प्रसव केन्द्रों में मानव संसाधन की तैनाती और उनके प्रशिक्षण गुणवत्ता पूर्व सेवाएं देने पर विशेष ध्यान देने को कहा। डॉ. सरोज नैथानी ने कहा कि चार जिलों में पाई गई कमियों को दूर किये जाने की योजना अध्ययन के बाद बनाई है। इस दौरान समीक्षा अधिकारी डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. सुजाता सिंह, डॉ. अजय, डॉ. नितिन अरोड़ा, डॉ. नमिशा, डॉ. दामिनी, देवेंद्र, डॉ. गौरव गैरोला, पूनम जखमोला, दीपक पंवार, हेमा आदि थे।
