अल्मोड़ा: जिले के छह गांवों में महिलाएं चुनेंगी ग्राम प्रधान
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पंचायतों के उपचुनाव में इस बार जिले के छह ग्राम सभाओं में प्रधानों का भविष्य महिला मतदाता तय करेंगी। इन गांवों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हैं। जिले की 10 ग्राम पंचायतों में 27 जून को चुनाव होने हैं। पूर्व में जिले की 1160 ग्राम सभाओं के लिए हुए …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पंचायतों के उपचुनाव में इस बार जिले के छह ग्राम सभाओं में प्रधानों का भविष्य महिला मतदाता तय करेंगी। इन गांवों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हैं। जिले की 10 ग्राम पंचायतों में 27 जून को चुनाव होने हैं।
पूर्व में जिले की 1160 ग्राम सभाओं के लिए हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण के सापेक्ष योग्य उम्मीदवार न मिलने, चुनाव बहिष्कार व अन्य कारणों के चलते 43 ग्राम सभाओं में प्रधान नहीं चुने गए। छह महीने बाद इन ग्राम सभाओं में उपचुनाव होने थे लेकिन कोरोना के कारण चुनाव आयोजित नहीं कराए जा सके। ढाई साल बाद अब फिर से प्रधानों से वंचित इन ग्राम सभाओं में चुनाव कराए जा रहे हैं। 26 ग्राम पंचायतों में एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध चुनाव तय है। जबकि सात ग्राम सभाओं में अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। शेष 10 सीटों के लिए 27 जून को चुनाव कराया जाएगा। इसमें से छह ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
किन ग्राम सभाओं में अधिक है महिला मतदाता
ग्राम सभा – महिला मतदाता – पुरूष मतदाता
भैंसडग़ांव – 200 – 192
पालीनदुली – 219 – 209
डढ़ोली – 108 – 93
पिनोली – 74 – 67
बोहरागांव – 146 – 122
खरक – 57 – 52
10 जून को प्रस्तावित चुनावों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिले की 10 ग्राम सभाओं में चुनाव होने हैं। मतदाताओं की सूची बनाने का कार्य अंतिम चरण में हैं।
– संतोष बोरा, वरिष्ठ सहायक, पंचस्थानी, अल्मोड़ा
