झारखंड की मांडर विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 433 केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो शाम चार बजे तक चलेगा। उपचुनाव में 3.54 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.75 लाख …

रांची। झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 433 केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो शाम चार बजे तक चलेगा। उपचुनाव में 3.54 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.75 लाख महिलाएं हैं।

मतगणना 26 जून को होगी। मतदान के मद्देनजर झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी), केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में विधायक बंधु टिरके को दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य करार दिया गया था, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

ये भी पढ़े- कर्नाटक: आयकर अधिकारियों ने कर चोरी के संदेह में दो शैक्षणिक संस्थानों पर मारा छापा

संबंधित समाचार