लोगों को चिलचिलाती धूप से मिली राहत, राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे में मानसून से पहले बारिश हुई । सबसे अधिक बारिश फतेहगढ़ (जैसलमेर) में  86 मिमी. दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई। फतेहगढ़ के अलावा सम (जैसलमेर) में 30 मिमी., बानसूर (अलवर) में 15 मिमी., …

जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे में मानसून से पहले बारिश हुई । सबसे अधिक बारिश फतेहगढ़ (जैसलमेर) में  86 मिमी. दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई। फतेहगढ़ के अलावा सम (जैसलमेर) में 30 मिमी., बानसूर (अलवर) में 15 मिमी., गुड़ामालानी (बाड़मेर) में 12 मिमी.व अरनोद (प्रतापगढ़) में नौ मिमी. बारिश दर्ज की गयी।

हालांकि बारिश के बाद भी राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बीते चौबीस घंटे में बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जून को बीकानेर व जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 26-27 जून से उदयपुर, कोटा संभाग में फिर बारिश होने की भी संभावना है।

ये भी बढ़े- गर्मी से राहत नहीं, दिल्ली में तेज धूप खिली, न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया

संबंधित समाचार