नैनीताल: कार की टक्कर से रिक्शा चालक समेत तीन घायल
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल की मॉलरोड पर तल्लीताल को आ रहे दिल्ली निवासी पर्यटक ने कार से रिक्शा में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। उपचार के बाद दोनों महिलाओं व रिक्शा चालक को छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल की मॉलरोड पर तल्लीताल को आ रहे दिल्ली निवासी पर्यटक ने कार से रिक्शा में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। उपचार के बाद दोनों महिलाओं व रिक्शा चालक को छुट्टी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी विनोद शर्मा अपनी कार से मल्लीताल से तल्लीताल को आ रहा था। तभी कार ने आगे चल रहे रिक्शे में पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से रिक्शे में सवार दो महिलाएं सुनीता, नीमा व रिक्शा चालक जोगेंद्र साह सड़क में जा गिरे और गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। इस दौरान राहगीरों व कार चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी है। घायलों ने कोतवाली में शिकायत कर कार चालक के खिलाफ करवाई की मांग की है। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताता कि कार चालक द्वारा नुकशान व इलाज की भरपाई कर दी जिसके बाद घायलों व कार चालक के बीच समझौता हो गया।
