सलमान खान ने ग्रीन इंडिया चैलेंज में लिया हिस्सा, पौधा लगाने और पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों से की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लोगों को पौधा लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की है। सलमान खान ने ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया और फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। सलमान ने अपने फैंस से भी पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इसकी चैलेंज की जानकारी सलमान खान ने अपने …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लोगों को पौधा लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की है। सलमान खान ने ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया और फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। सलमान ने अपने फैंस से भी पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इसकी चैलेंज की जानकारी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी शेयर की।

सलमान ने इस मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि पौधे लगाना बहुत अच्छी चीज है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों पेड़ों को काटने में लगे रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य बढ़ना बंद कर दे तो उसे एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ एक स्थिर मनुष्य है और मनुष्य चलने वाला पेड़ है। दोनों के बीच का यह बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण हैं। जहां कहीं पेड़ होंगे, वहां हमेशा पानी होगा।

सलमान ने कहा, सभी को पौधारोपण प्रोग्राम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उस पौधे का बड़े होने तक ध्यान भी रखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्राकृतिक आपदाओं भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनुष्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। इसको बचाने का उपाय यही है कि हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण को प्रमोट करना चाहिए।

पढ़ें-सलमान खान के घर लारेंस बिश्नोई ने भिजवाई थी धमकी वाली पर्ची, सिद्धू मूसेवाला की तरह ही रची थी मारने साजिश, जानें चौंकाने वाले खुलासे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव