Shamshera से वाणी कपूर का लुक आया सामने, सोना को देख बढ़ीं धड़कनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। वाणी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में है। शमशेरा से वाणी कपूर का लुक सामने आ गया है। इसमें वह टॉप स्कर्ट में काफी स्टनिंग दिख रही है। वाणी कपूर ने …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। वाणी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में है। शमशेरा से वाणी कपूर का लुक सामने आ गया है। इसमें वह टॉप स्कर्ट में काफी स्टनिंग दिख रही है। वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना परिचय ‘सोना’ के रूप में दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

रणबीर कपूर का लुक

इससे पहले, फिल्म से लीड ऐक्टर रणबीर कपूर के लुक का पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसे देखते ही फैंस ने ‘शमशेरा’ को एक हिट करार दिया। पोस्टर में रणबीर बिल्कुल डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की लालिमा सभी को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर रही है।

गौरतलब है कि फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:-किच्चा सुदीप की फिल्म ‘Vikrant Rona’ का ट्रेलर रिलीज, सलमान खान बोले- भाई! तुम पर गर्व है

संबंधित समाचार