प्रतापगढ़ के दो युवकों का मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रतापगढ़ के एक ही परिवार के दो युवकों का शव यहां हैदरगंज थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। आशंका है कि इनकी हत्या कर शव यहां फेंका गया। शुक्रवार सुबह ही हैदरगंज थाना क्षेत्र के मनऊपुर में एक विद्यालय के पास दो अज्ञात युवकों का शव पड़ा मिला। आशंका थी कि इनकी कहीं अन्यत्र …

अयोध्या। प्रतापगढ़ के एक ही परिवार के दो युवकों का शव यहां हैदरगंज थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। आशंका है कि इनकी हत्या कर शव यहां फेंका गया।

शुक्रवार सुबह ही हैदरगंज थाना क्षेत्र के मनऊपुर में एक विद्यालय के पास दो अज्ञात युवकों का शव पड़ा मिला। आशंका थी कि इनकी कहीं अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने में जुटे। दोनों शवों की पहचान रवि मोदनवाल व जीतेंद्र मोदनवाल निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई। प्रतापगढ़ से परिवारीजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। आशंका है कि हत्या कहीं अन्यत्र कर शव लाकर यहां फेंक दिए गए हैं।

पढ़ें-प्रतापगढ़: डबल मर्डर से इलाके में पसरा सन्नाटा, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार