लालकुआं जिला पंचायत सीट : 27 जून को होगा मतदान, 26464 मतदाता चुनेंगे जिपं सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं जिला पंचायत सीट से डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के विधायक बनने के बाद अब इस रिक्त सीट पर 27 जून को 48 बूथों पर मतदान होगा। लालकुआं जिला पंचायत सीट पर नया सदस्य चुनने के लिए 26464 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर विकासखंड स्तर पर तैयारियां चल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं जिला पंचायत सीट से डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के विधायक बनने के बाद अब इस रिक्त सीट पर 27 जून को 48 बूथों पर मतदान होगा। लालकुआं जिला पंचायत सीट पर नया सदस्य चुनने के लिए 26464 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर विकासखंड स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। 29 जून को परिणाम आ जाएगा। ब्लाक परिसर के एक कक्ष में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। जिसके बाद सभागार में ही मतगणना होगी।

बताते चलें कि सितंबर 2019 में पंचायत चुनाव हुए थे। विधायक बनने के बाद मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब इस सीट पर हो रहे उप चुनाव में तीन लोग मैदान में उतरे हैं। हल्द्वानी ब्लाक की बीडीओ डा. निर्मला जोशी ने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर तैयारियां की जा रही है। 26 जून को पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। इधर, हल्द्वानी से सटे लालकुआं के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों प्रचार का दौर चरम पर है।

संबंधित समाचार