उत्तराखंड: वन दरोगा बनने को रेडियो कॉलर पहनकर लगानी होगी दौड़, 28 और 29 जून को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित वन दरोगा की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 और 29 जून को होगी। इसके लिए 621 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस बार सभी अभ्यर्थियों को रेडियो कालर लगाकर दौड़ लगानी होगी। जिससे दौड़ मैप पर ऑटोमेटिक अपडेट हो जाएगी। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित वन दरोगा की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 और 29 जून को होगी। इसके लिए 621 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस बार सभी अभ्यर्थियों को रेडियो कालर लगाकर दौड़ लगानी होगी। जिससे दौड़ मैप पर ऑटोमेटिक अपडेट हो जाएगी। इस तरीके से पारदर्शिता में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो पाएगी। रेस पूरी करने के लिए हर उम्मीदवार को ग्राउंड के 12 चक्कर लगाने होंगे।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में संपन्न कराई जाएगी। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी के अनुसार पहला चरण अभ्यर्थियों के नापतोल का है, जिसमें लंबाई और वजन मापा जाएगा। दूसरा चरण दौड़ का है, जिसमें चार घंटे में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 14 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से संशोधित बार कोड वाला प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षण स्थल पर सुबह छह बजे उपस्थित होने की अपील की है।
