हल्द्वानी: घर घुसकर की थी दुष्कर्म की कोशिश, दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर घुसकर दुष्कर्म की असफल कोशिश करने वाले आरोपियों ने परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस मामले में कोतवाली घेराव और अधिकारियों के सामने शिकायत करने के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामल में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली जवाहरनगर राजपुरा निवासी ज्योति पत्नी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर घुसकर दुष्कर्म की असफल कोशिश करने वाले आरोपियों ने परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस मामले में कोतवाली घेराव और अधिकारियों के सामने शिकायत करने के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामल में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली जवाहरनगर राजपुरा निवासी ज्योति पत्नी रवि कुमार ने बताया कि बीती 22 जून की रात करीब नौ बजे वो घर में छोटे भाई हरिओम उर्फ भोला के साथ खाना खा रही थी और घर का दरवाजा खुला था। तभी सद्दाम पुत्र सलीम, सद्दाम का जीजा नाम, सद्दाम के दो रिश्तेदार और शाहरूख पुत्र लड्डन घर में घुस आए। आरोपी महिला से अश्लील बातें करने लगे और रोकने पर गले का मंगलसूत्र खींचकर तोड़ दियाष महिला के साथ छेड़खानी करने लगे और कपड़े फाड़ दिए।

विरोध पर आरोपियों ने भोला को बुरी तरह पीट डाला। चीखने पर आरोपी फिर लौटने की धमकी देकर फरार हो गए। पड़ोसियों की मदद से घायल भोला को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चार टांके लगाए गए। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार