रुद्रपुर: 25 जून को आपातकाल की बरसी पर मुख्यमंत्री करेंगे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। देश में आपातकाल लगने की बरसी पर भाजपा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 25 जून को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इन सेनानियों को सम्मानित करेंगे। सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना व विधायक शिव अरोरा ने कहा कि …

रुद्रपुर, अमृत विचार। देश में आपातकाल लगने की बरसी पर भाजपा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 25 जून को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इन सेनानियों को सम्मानित करेंगे।

सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना व विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आपातकाल के बहाने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के नागरिकों के अधिकारों का हनन किया था। न्यायपालिका में हार को इंदिरा पचा नहीं सकीं थी और देश में मात्र रेडियो पर संदेश प्रसारण के जरिये ही आपातकाल लागू कर दिया गया था। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था। भाजपा ने जेल जाने वाले इन लोगों को लोकतंत्र सेनानी का नाम देकर सम्मानित किया। 25 जून को पार्टी हर साल आपातकाल की बरसी मनाकर कांग्रेस के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को सामने लाती है। इस बार भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा जिला कार्यालय में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। इसके अलावा हर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सेनानियों का सम्मान किया जायेगा। जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि पूर्वाह्न 11 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, कार्यालय प्रभारी ईश्वरी प्रसाद राठौर, अभिषेक सक्सेना, अक्षय अरोरा, अनिल यादव, अंकित सक्सेना मौजूद रहे।

संबंधित समाचार