रामनगर-काशीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री ले सकेंगे इस मिठाई का स्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अरुण कुमार, काशीपुर, अमृत विचार। स्थानीय लोग अब रेलवे स्टेशनों पर भी अपने उत्पाद बेच सकेंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना शुरू की है। इससे स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार मिलने के साथ ही विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अब काशीपुर …

अरुण कुमार, काशीपुर, अमृत विचार। स्थानीय लोग अब रेलवे स्टेशनों पर भी अपने उत्पाद बेच सकेंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना शुरू की है। इससे स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार मिलने के साथ ही विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अब काशीपुर और रामनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री बाल मिठाई का स्वाद ले सकेंगे।

दरअसल, रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना शुरू की है। काशीपुर और रामनगर रेलवे स्टेशन पर प्रसिद्ध बाल मिठाई की स्टॉल शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे ने विक्रेता से एक हजार रुपये मासिक शुल्क लिया है। यह अभी एक महीने के लिए ट्रायल तौर पर खोला गया है।

सफलता मिलने पर विक्रेता से अनुबंध हो सकेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की प्रसिद्ध वस्तुओं, हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक शिल्प आदि को बढ़ावा मिलेगा। इससे रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। रेलवे के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, योग नगरी ऋषिकेश, वीरभद्र, रुड़की, लक्सर, ज्वालापुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, कटघर, अमरोहा, बसी-किरतपुर, हापुड़, पिलखुआ, बरेली, आंवला, आंझी शाहाबाद, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, पीतांबरपुर, मीरानपुर कटरा, बालामऊ, संडीला, नैमिषारण्य, मिश्रिख तीर्थ, हरदोई और सफीपुर स्टेशनों पर स्टाल लगाए गए हैं।

रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि काशीपुर-रामनगर में बाल मिठाई, मुरादाबाद में पीतल के बने उत्पाद, मथुरा में पेड़ा, आगरा में पेठा, बरेली में सुरमा, हरदोई स्टेशन पर खादी एवं हैंडलूम उत्पाद, सफीपुर स्टेशन पर मिट्टी के खिलौने, देहरादून में उत्तराखंडी टोपी (ब्रह्मकमल टोपी), हरिद्वार स्टेशन पर हैंडीक्राफ्ट, वूलन उत्पाद और शहद की बिक्री का जा रही है। योजना का उद्देश्य क्षेत्र की प्रसिद्ध वस्तुओं, हस्तशिल्प कलाकृतियों, पारंपरिक शिल्प एवं लघु उद्यमों को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर सृजित करना है। एक महीने तक उत्पाद की बिक्री का आकलन किया जाएगा। बिक्री ठीक होने पर विक्रेता से लंबे समय के लिए अनुबंध किया जा सकेगा। स्टॉल शुरू करने के लिए विक्रेता को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र देना होगा।

संबंधित समाचार