गोरखपुर के बड़हलगंज में सब्जी विक्रेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के शनिचरा गांव निवासी सब्जी विक्रेता राजेन्द्र दूबे की भेड़ीताल मे पार्वती माता मंदिर के पास सीने मे गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में सब्जी की दुकान चलाने वाले राजेंद्र दुबे बड़हलगं ज से सब्जी लेकर घर जा रहे थे।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के …

गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के शनिचरा गांव निवासी सब्जी विक्रेता राजेन्द्र दूबे की भेड़ीताल मे पार्वती माता मंदिर के पास सीने मे गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में सब्जी की दुकान चलाने वाले राजेंद्र दुबे बड़हलगं ज से सब्जी लेकर घर जा रहे थे।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जनपद के दक्षिणांचल स्थित बड़हलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरा निवासी 54 वर्षीय राजेंद्र दुबे गांव में सब्जी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह सवा नौ बजे वे बड़हल गंज सब्जी मंडी से सब्जी लेकर गांव जा रहे थे। अभी वे मुहाल जलकर खैरवा गांव के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली उनके सीने में लगकर आरपार हो गई। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद कछार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। हत्याकांड मे जमीनी विवाद की सूचना मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें:-सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद सख्त हुआ तिहाड़ जेल प्रशासन, कराए जा रहे ये कड़े प्रबंध

संबंधित समाचार