रुद्रपुर: गालीगलौज का विरोध करने पर दबंग ने तोड़ दिया महिला हाथ, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। घर के सामने गालीगलौज कर रहे दबंग ने पीड़ित के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आयी पीड़ित की मां का हमलावर ने हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजा कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 …

रुद्रपुर, अमृत विचार। घर के सामने गालीगलौज कर रहे दबंग ने पीड़ित के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आयी पीड़ित की मां का हमलावर ने हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

राजा कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की रात 11 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी सामने वाले मकान में रहने वाले कृष्णपाल के घर में कोई व्यक्ति आया था जो गालीगलौज कर रहा था। जिस पर उसने उससे गाली गलौज करने से मना किया तो वह भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

आरोप है कि शोर होने पर बीच बचाव को उसकी मां आयी तो दबंग ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की और उनका बायां हाथ तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

संबंधित समाचार