हल्द्वानी: ज्योति सुंदरियाल समेत 10 जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रोन्नत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शासन ने 10 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने आदेश जारी कर कहा कि मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तैनात अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल, बागेश्वर में तैनात गोविंद सिंह बिष्ट समेत नदीम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शासन ने 10 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया है।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने आदेश जारी कर कहा कि मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तैनात अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल, बागेश्वर में तैनात गोविंद सिंह बिष्ट समेत नदीम अहमद, दीपा रानी,  दिनेश कुमार, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज सती, वीरेंद्र राणा, अहमद नदीम व जानकी देवी को जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया जाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी प्रोन्नत अधिकारियों की तैनाती वर्तमान कार्यस्थल पर ही रहेगी।

संबंधित समाचार