नैनीताल: युवक ने दूसरी बार खाया जहरीला पदार्थ, बीडी पांडे अस्पताल में दम तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। खैरना निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आत्मघाती कदम उठाए जाने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, डोबा खैरना निवासी मोहन सिंह (38) ने गुरुवार …

नैनीताल, अमृत विचार। खैरना निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आत्मघाती कदम उठाए जाने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, डोबा खैरना निवासी मोहन सिंह (38) ने गुरुवार देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत एकाएक बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने घरेलू उपचार किया, लेकिन मोहन की तबीयत में बिल्कुल भी सुधार नहीं हो सका। जिसके बाद शुक्रवार तड़के परिजन उसे उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

एसआई हरीश सिंह ने शव का पंचनामा भर पीएम के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया। बताया जा रहा है, कि मोहन इस तरह के आत्मघाती कदम इससे पहले भी उठा चुका था लेकिन पूर्व में उसे किसी तरह बचा लिया गया था। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

संबंधित समाचार