फतेहपुर: अराजकतत्वों ने दुकान में लगाई आग, नगदी समेत लाखों के सामान जलकर हुये राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/फतेहपुर। अराजकतत्वों ने किराना की दुकान में बीती रात में आग लगा दी जिसके चलते ₹5000 की नगदी के अलावा फ्रिज, काउंटर व अन्य सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल गयी। लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। मामले की सूचना पुलिस को …

बिंदकी/फतेहपुर। अराजकतत्वों ने किराना की दुकान में बीती रात में आग लगा दी जिसके चलते ₹5000 की नगदी के अलावा फ्रिज, काउंटर व अन्य सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल गयी। लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। मामले की सूचना पुलिस को तथा राजस्व विभाग को दुकानदार ने दे दी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में गुरुवार की रात को अराजक तत्वों ने कृष्णा किराना भंडार में आग लगा दी। आग की घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया तब तक ₹5000 नगद फ्रिज काउंटर चीनी भरे बोरे व मैदा से भरे बोरे के अलावा चावल मटर दाल सहित कई लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

इस मामले में दुकानदार सोहनलाल कुशवाहा ने बताया कि किसी अराजक तत्वों द्वारा उनके दुकान में रात में आग लगाई गई है जिसके चलते नगद व सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं मामले की सूचना दुकानदार सोहनलाल कुशवाहा ने पुलिस को दी है।

इसके अलावा दुकानदार द्वारा राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है वहीं पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है दुकानदार ने जिन लोगों पर आग लगाने की आशंका जाहिर की है ऐसे लोगों पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-मुंबई में टाटा मोटर्स में लगी आग से भारी नुकसान की आशंका, कोई हताहत नहीं

संबंधित समाचार