काशीपुर: खाते से उड़ाये 62 हजार रुपये , रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। जालसाजों ने गुम हुये एटीएम से एक व्यक्ति के खाते से 62,272 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बसई निवासी इसरार हुसैन ने कुंडा थाना में तहरीर देकर बताया कि 23 मई 2022 को उसका एटीएम कहीं गुम हो गया …
काशीपुर, अमृत विचार। जालसाजों ने गुम हुये एटीएम से एक व्यक्ति के खाते से 62,272 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बसई निवासी इसरार हुसैन ने कुंडा थाना में तहरीर देकर बताया कि 23 मई 2022 को उसका एटीएम कहीं गुम हो गया था।
25 मई को उसके एटीएम कार्ड के माध्यम से 10024 रुपये निकाले गए। इसके बाद 5,024 रुपये निकाले। इसके बाद जसपुर से भूतपुरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक में 1000 रुपये का पेट्रोल डलवाया गया। इसके बाद जसपुर से काशीपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप से 30,900 रुपये एटीएम के माध्यम से उसके खाते से निकलवाए।
इसके बाद अगले पेट्रोल पंप से 10,300 रुपये एटीएम के माध्यम से निकलवाए। इस प्रकार जालसाजों ने 25 मई 2022 की शाम करीब 5:30 बजे से 6:30 बजे तक उसके खाते से 67,272 रुपये उड़ा लिए। बैंक खाते से पैसे निकालने की जानकारी करने पर तीन लोगों के लिप्त होने की जानकारी सामने आई है। तीनों व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास उपलब्ध है। कुंडा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम बरवाला केलाखेड़ा निवासी सुखवंत उर्फ सूखा, ग्राम सरकड़ी केलाखेड़ा निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपू व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
