टनकपुर: पावर स्टेशन प्रबंधन ने जारी की चेतावनी, 15 अक्टूबर तक नदी के तट पर न जाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन ने मानसून काल को देखते हुए किसी भी समय सायरन बजाकर बांध का पानी छोड़ने की चेतावनी दी है। टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन ने अपील की है कि 15 अक्टूबर तक नदी किनारे रहने वाले लोग तट के आसपास न जाएं। प्रबंधन ने चेतावनी देते हुए यह भी …

बनबसा, अमृत विचार। टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन ने मानसून काल को देखते हुए किसी भी समय सायरन बजाकर बांध का पानी छोड़ने की चेतावनी दी है। टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधन ने अपील की है कि 15 अक्टूबर तक नदी किनारे रहने वाले लोग तट के आसपास न जाएं। प्रबंधन ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि इस दौरान लोग अपने मवेशियों को भी नदी तट के किनारे न जाने दें। कोई भी व्यक्ति नदी पार करने की कोशिश न करे ताकि जान व माल के नुकसान की आशंका से बचा जा सके। प्रबंधन ने आगाह किया है कि चेतावनी के उल्लंघन पर होने वाले किसी तरह के नुकसान की जिम्मेदारी पावर स्टेशन प्रबंधन एवं एनएचपीसी लिमिटेड की नहीं होगी।

संबंधित समाचार