कालाढूंगी: नशेड़ी पिता ने सोते बेटे पर कुल्हाड़ी से किया वार, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
कालाढूंगी। थाना अंतर्गत चकलुवा क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। एक पिता ने अपने सोते हुए पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल को परिजन सीएचसी लाये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार …
कालाढूंगी। थाना अंतर्गत चकलुवा क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। एक पिता ने अपने सोते हुए पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल को परिजन सीएचसी लाये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नरेन्द्र प्रसाद निवासी विदरामपुर चकलुवा ने घर में सो रहे अपने पुत्र अनिल प्रसाद पर शनिवार तड़के सुबह कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ गर्दन, छाती व हाथ पर तीन वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज आने पर बाहर झाडू लगा रही पत्नी व मां ने भाग कर कमरे जाकर देखा तो अनिल लहलूहान हालत में तड़प रहा था। आरोपी नरेन्द्र प्रसाद मौके से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के निर्देश पर एसआई कमित जोशी ने टीम के साथ जाकर आरोपी को चकलुवा से गिरफ्तार लिया है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी नरेन्द्र नशे का आदी है। जो कि अक्सर घर में पुत्र व परिजनों से झगड़ा करता रहता था। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि आरोपी नरेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
