हल्द्वानी: बीसी जोशी कोविड अस्पताल का सर्वर चोरी, मरीजों का डाटा गायब
हल्द्वानी, अमृत विचार। बंद हो चुके बिपिन चंद्र जोशी कोविड अस्पताल का सर्वर चोरी हो गया है। सर्वर में कोविड मरीजों से जुड़ीं जानकारियां मौजूद थीं। मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार ,13 अप्रैल को कोविड अस्पताल बंद कर दिया गया था।इसके बाद 18 अप्रैल को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बंद हो चुके बिपिन चंद्र जोशी कोविड अस्पताल का सर्वर चोरी हो गया है। सर्वर में कोविड मरीजों से जुड़ीं जानकारियां मौजूद थीं। मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार ,13 अप्रैल को कोविड अस्पताल बंद कर दिया गया था।इसके बाद 18 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने ऊर्जा निगम को पत्र भेजकर अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद करा दी थी। इसके बाद कंपनी ने अस्पताल तथा इसके प्रशासनिक कार्यालय में ताला लगाकर बाहर गार्ड बैठा दिया था। अस्पताल और प्रशासनिक कार्यालय की बिजली आपूर्ति बंद होने से सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग बंद हो गयी थी।
30 अप्रैल को डीआरडीओ के अधिकारी के साथ सामग्री का विवरण तैयार किए जाने के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्यालय को खोला गया तो कार्यालय कक्ष के अंदर ही स्थापित सर्वर नहीं था। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कोविड की दूसरी लहर के बाद इस अस्पताल को बनाया गया था तो वहीं कोविड की तीसरी लहर के बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया।
