रुद्रपुर: सिपाही पर युवक को हथकड़ी पहनाकर बर्बरतापूर्वक पीटने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दो पक्षों में झगड़े की सूचना देना एक ठेली लगाने वाले युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे सिपाही ने युवक को दोनों हाथों मे हथकड़ी पहनाकर बर्बतापूर्वक पिटाई कर दी। जिससे उसको काफी चोटें आई। सिपाही के द्वारा की गई मारपीट के बाद युवक ने अपने परिजनों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दो पक्षों में झगड़े की सूचना देना एक ठेली लगाने वाले युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे सिपाही ने युवक को दोनों हाथों मे हथकड़ी पहनाकर बर्बतापूर्वक पिटाई कर दी। जिससे उसको काफी चोटें आई। सिपाही के द्वारा की गई मारपीट के बाद युवक ने अपने परिजनों के साथ विधायक से न्याय की गुहार लगाई। मामले में विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिये है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे बगवाड़ा क्षेत्र में कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ता देख वहां पर खानपान का ठेला लगाने वाले दरिया नगर निवासी शेखर नाम के युवक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके कुछ देर बाद वहां संबंधित चौकी का एक सिपाही पहुंचा और युवक से जानकारी ली।

आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने युवक के साथ गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसने युवक को हथकड़ी पहना दी और घसीटते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसको वहां मौजूद उसके परिजनों ने छुड़ाने का प्रयास भी किया। लेकिन सिपाही ने उसको नहीं छोड़ा। जिससे उसको काफी चोटें आयीं।

सिपाही द्वारा की गई बर्बतापूर्वक पिटाई से क्षुब्ध परिजन युवक को लेकर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पहुंचे और आपबीती सुनाई। जिस पर विधायक शिव अरोरा ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी को फोन कर मामले में कार्रवाई किये जाने को कहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने प्रकरण में जांच के आदेश दिये है।

प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। मामले में जांच कराई जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

संबंधित समाचार