ब्रह्माकुमारी की माताओं, बहनों की ताकत से बदल रही दुनिया: वसुंधरा राजे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

माउंट आबू। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर आज भी महिलाओं को कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। राजे ने यह बात आज यहां ब्रह्माकुमारी संगठन की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती की 57वीं पुण्यतिथि पर संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम …

माउंट आबू। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर आज भी महिलाओं को कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। राजे ने यह बात आज यहां ब्रह्माकुमारी संगठन की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती की 57वीं पुण्यतिथि पर संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। ब्रह्माकुमारी संगठन की बहनों ने समाज के विभिन्न वर्गों को एकता के सूत्र में पिराने के लिए कड़े संघर्ष किए हैं।

उन्होंने मातेश्वरी जगदम्बा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्थान माताओं बहनों से संचालित होती है कितनी बड़ी ताकत है। यह संस्थान पूरी दुनिया में जन जन तक ज्ञान फैलाने का कार्य कर रहा है। ऐसे बहुत कम संस्थान है जो इस तरह का कार्य कर रहे हैं। जब हम खुद को बदलते है तो उसका समाज पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। हमें मेडिटेशन से अपने अन्दर बदलाव लाने की जरूरत है। इतना बड़ा संगठन है जो दुनिया भर में कार्य करता है। आज यहॉं आकर महसूस हो रहा है कि मेडिटेशन और ध्यान मनुष्य के जीवन में कितना जरूरी है। जगदम्बा का व्यक्तित्व समस्त नारी जगत के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने मानव सेवा का कार्य उस समय हाथ में लिया जब समाज में महिलाओं का घर से निकलना बहुत कठिन होता था। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी ने कहा कि जगदम्बा सरस्वती का जीवन एक उदाहरणमूर्त रहा। उनका हमेशा एक ही स्लोगन रहा कि जो कर्म हम करेंगे हमें देख और करेंगे। इसलिए हमेशा अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए।

इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ निर्मला समेत कई लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान जालोर सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल, आबू रोड रेवदर विधायक जगसीराम कोली, आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुष खान, ओटाराम देवासी, पूर्व उर्जामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसराम पुरिया, माउण्ट आबू डीएसपी योगेश शर्मा, आबू रोड सदर थानाधिकारी हरचन्द समेत कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े –जी-7 शिखर सम्मेलन में स्वास्थ्य व आतंकवाद के मुद्दों पर विचार रखेंगे पीएम मोदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज