लखनऊ : चेन स्नैचर पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
लखनऊ। सीतापुर से लेकर लखनऊ तक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले असलम टांडा और उसके दो साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुडंबा कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह गौर की तरफ की गई है। इस गैंग में एक सर्राफ का भी नाम शामिल है। जो लूटी गई …
लखनऊ। सीतापुर से लेकर लखनऊ तक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले असलम टांडा और उसके दो साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुडंबा कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह गौर की तरफ की गई है। इस गैंग में एक सर्राफ का भी नाम शामिल है। जो लूटी गई ज्वैलरी को गलाने का काम करता है।
दरअसल, बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला निवासी असलम टांडा चेन स्नैचिंग गैंग का लीडर है। बता दें कि वह सीतापुर जनपद के रेउसा निवासी मोहम्मद अतीक के संग मिलकर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देता है। उसने अपने साथी के संग मिलकर लखनऊ और सीतापुर में कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की मानें तो उनके गैंग में श्रवण कुमार लूटे गए ज्वैलरी को गला कर बेचने का काम करता है। गुडम्बा थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों पर गैंगस्टर एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: सेवानिवृत चिकित्साधिकारी की पत्नी से चेन लूट
