बहराइच: समाधान दिवस पर पहुंचे आईएएस उत्तीर्ण आनंद, हुआ सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सिविल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण हुजूरपुर क्षेत्र निवासी आनंद सिंह पयागपुर थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाधान दिवस की बारीकियां देखीं। थानाध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। हुजूरपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंद सिंह ने आईएएस की परीक्षा इस बार उत्तीर्ण किया है। उन्हें पूरे देश में 326वा स्थान मिला है। आनंद सिंह इस समय …

बहराइच। सिविल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण हुजूरपुर क्षेत्र निवासी आनंद सिंह पयागपुर थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाधान दिवस की बारीकियां देखीं। थानाध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंद सिंह ने आईएएस की परीक्षा इस बार उत्तीर्ण किया है। उन्हें पूरे देश में 326वा स्थान मिला है। आनंद सिंह इस समय गांव पर हैं। शनिवार को पयागपुर थाने में आयोजित थाना दिवस में वह शामिल होने के लिए पहुंचे। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने आनंद को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही इसे जिले के लिए गौरव की बात कही। इसके बाद आनंद सिंह ने फरियादियों की सुनवाई के बारे में बारीकी से जाना। इसके बाद वह चले गए। इस दौरान क्षेत्र के लोग और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पढ़ें-बाराबंकी: अनियंत्रित कार की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार