सड़क हादसा: आपस में टकराईं दो बाइक, तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में शनिवार रात को दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में कमल माली (30), प्रधान जाट (26) और भंवर लाल जाट …

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में शनिवार रात को दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में कमल माली (30), प्रधान जाट (26) और भंवर लाल जाट (42) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कमल माली और प्रधान जाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भंवर लाल जाट की जयपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कमल माली और प्रधान जाट का पोस्टमार्टम रविवार को डिग्गी के राजकीय चिकित्सालय में और भंवर लाल जाट का जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित

संबंधित समाचार