रुद्रपुर: शादीशुदा महिला से जबरन शादी के लिए पति से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शादीशुदा महिला से जबरन विवाह की चाहत रखने वाले प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति पर महिला को छोड़ने के लिए पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। महिला ने पुलिस को दिये अपने शिकायती पत्र में बताया कि प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति काफी समय से उसे …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शादीशुदा महिला से जबरन विवाह की चाहत रखने वाले प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति पर महिला को छोड़ने के लिए पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

महिला ने पुलिस को दिये अपने शिकायती पत्र में बताया कि प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति काफी समय से उसे परेशान कर रहा है और उससे जबरन विवाह का दबाव बना रहा है। गत दिवस शाम 4 बजे आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और अपने पति को छोड़ उससे विवाह करने के लिए कहने लगा। इस दौरान उसने महिला को जबरन पकड़ भी लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिये और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। जिसके बाद वह पति को खोजता हुआ उसके कार्यस्थल पर पहुंचा और उसके पति को बाहर बुलाकर मारने पीटने लगा।

इस दौरान उसने पति से उसे छोड़ने को कहा और पत्नी को नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने फोन कर अपने दो भाइयों को भी मौके पर बुलाया और तीनों ने मिलकर महिला के पति को बहुत मारा। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार