हल्द्वानी: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल घूमने के बाद मंगोली के रास्ते वापस घर लौट रहे दिल्ली निवासी पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पांच किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शमायरा पुत्र आफरोज 6 वर्ष, अमान पुत्र आफरोज चार वर्ष, लायबा पुत्री नाजिम 11 वर्ष, महक पुत्री नाजिम 15 वर्ष आशिफा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल घूमने के बाद मंगोली के रास्ते वापस घर लौट रहे दिल्ली निवासी पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पांच किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शमायरा पुत्र आफरोज 6 वर्ष, अमान पुत्र आफरोज चार वर्ष, लायबा पुत्री नाजिम 11 वर्ष, महक पुत्री नाजिम 15 वर्ष आशिफा पत्नी अफरोज, अफरोज पुत्र गुलशेर 33 वर्ष, साईना पत्नी नाजिम 45 वर्ष सवार थे।

जिसमें इलाज के दौरान नाजिम की पत्नी साईना की मृत्यु हो गयी। सभी लोग स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार थे। कार इतनी गहरी खाई में गिरी है कि अभी उसका नंबर ट्रेस नहीं हो पाया है। काफी मशक्कत के बाद घायलों को पुलिस और राहगीरों की मदद से बाहर निकाल कालाढूंगी सीएचसी में भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार अफरोज चला रहा था और अचानक आए मोड पर गाड़ी संभाल नहीं पाया जिसके चलते यह दुर्घटना घट गयी।

संबंधित समाचार