रुद्रपुर: अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी उत्तराखंड संपर्क क्रांति, हिरासत में लिए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। अग्निपथ योजना का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, मंगलवार सुबह योजना का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हल्द्वानी से दिल्ली जा रही उत्तराखंड संपर्क क्रांति के सामने खड़े हो गए। इस दौरान आरपीएफ के जवानों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। अग्निपथ योजना का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, मंगलवार सुबह योजना का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हल्द्वानी से दिल्ली जा रही उत्तराखंड संपर्क क्रांति के सामने खड़े हो गए। इस दौरान आरपीएफ के जवानों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रेलवे ट्रेक से हटाने के लिए काफी नोकझोंक हुई। काफी मशक्कत के बाद रेलवे पुलिस ने गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रेलवे ट्रेक से हटाया। करीब 10 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। रेलवे पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को हिरासत में लिया।

मंगलवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि उत्तराखंड संपर्क क्रांति सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर स्टेशन पर हल्द्वानी से पहुंची और 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना हो गयी। जितने देर खड़ी रही, उसी समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सोफिया नाज, राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान, निशांत शाही, मनु चौधरी, उमा, फैसल, जावेद, फरमान, सनमीत, पिंटू जायसवाल, रवींद्र थे।

संबंधित समाचार