देहरादून: जिस योजना का शिलान्यास होगा उसका लोकार्पण भी किया जाएगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन, देहरादून में प्रशासनिक भवन, क्वाटर गार्द, बैरक का शिलान्यास और हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइकों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक भवन और आवासों के निर्माण …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन, देहरादून में प्रशासनिक भवन, क्वाटर गार्द, बैरक का शिलान्यास और हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड पुलिस को प्रदान की गई 150 चीता मोबाइल बाइकों का फ्लैग ऑफ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक भवन और आवासों के निर्माण से पुलिसकर्मियों को और बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। प्रदेश सरकार का यह मूल मंत्र है कि जिस योजना का शिलान्यास होगा उसका लोकार्पण भी किया जाएगा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली आदि रहे।
