लखनऊ : नशेड़ी को चप्पल से पीटने के बाद महिला ने ब्लेड से काटा हाथ… पढ़ें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा सीतापुर रोड स्थित जॉर्गस पार्क के पास एक महिला ने नशेड़ी युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने ब्लेड से अपना हाथ काट कर लहूलुहान कर लिया। काफी देर तक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिसकर्मी की मौजूदगी में होता रहा। यह देखकर राहगीरों की भीड़ वहां …

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा सीतापुर रोड स्थित जॉर्गस पार्क के पास एक महिला ने नशेड़ी युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने ब्लेड से अपना हाथ काट कर लहूलुहान कर लिया। काफी देर तक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा पुलिसकर्मी की मौजूदगी में होता रहा। यह देखकर राहगीरों की भीड़ वहां जमा हो गई। इसके बाद मौजूद लोगों ने पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दुबग्गा थाना प्रभारी अनिल सिंह ने मुताबिक, यह वीडियो एक दिन पुराना है। जॉर्गस पार्क के समाने सुनीता की नाम की महिला चाय का खमोचा लगाती है। महिला के पति छोटू का आरोप है कि उसकी दुकान पर छंदोईया गांव निवासी राजा शराब ठेके से आया और दुकान पर पैग बनाने लगा।

जब छोटू ने उसे मना किया तो वह मारपीट करने लगा। इस पर सुनीता भी वहां पहुंच गई। पति को पिटता देख पहले तो सुनीता ने राजा की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद राजा के हाथ पर ब्लेड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। सड़क पर हो रहे हंगामे को देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।

बता दें कि हंगामे की सूचना पर दुबग्गा कोतवाली के सिपाही मौके पर पहुंचे। इसके बाद सुनीता ने खुद को भी ब्लेड मारकर घायल कर लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को उठाकर थाने ले आई। जहां दोनों पक्ष ने जेल जाने की बात पर समझौता कर लिया। लेकिन देर रात महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद उनका मेडिकल कराया गया है।

यह भी पढ़ें- संभल-हसनपुर मार्ग पर शराबी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

 

 

संबंधित समाचार